Lok Sabha Election 2024: “जिस परंपरा को मुगल नहीं तोड़ पाए उसे कांग्रेस क्या तोड़ेगी”, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शिव और राम के बीच मुकाबले वाले बयान पर पीएम मोदी ने निशाना साधा है। गुजरात में पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिन्दुओं के आस्था में भी भेद करने का दुस्साहस शुरू कर दिया है।
Lok Sabha Election 2024: “जिस परंपरा को मुगल नहीं तोड़ पाए उसे कांग्रेस क्या तोड़ेगी”, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी इस समय गुजरात के दौरे पर है। वहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शिव और राम के बीच मुकाबले वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हिन्दुओं को बांटने के लिए खेल खेल रही है।

शिव भक्तों और राम भक्तों में करते है भेद: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब हिन्दुओं के आस्था में भी भेदभाव कर रही है। वो हिन्दु समाज को बांटने के लिए एक नया खेल रच रही है। पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर हमलावार होते हुए कहा कि ये शिव भक्तों और राम भक्तों में भेदभाव करते है और इसी आधार पर उन्हें लड़ाना चाहते हैं।

जब मुगल नहीं तोड़ पाए उसे कांग्रेस क्या तोड़ेगी

गुजरात में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राम भक्तों और शिव भक्तों में भेदभाव करके उन्हें लड़ाना चाहती है, लेकिन वो ये नहीं जानती कि हजारों साल से चली आ रही हमारी परंपरा को जब मुगल नहीं तोड़ पाए तो फिर कांग्रेस क्या तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस अब और कितना नीचे गिरेगी। आप खुद देख लें जो राम को खत्म करना चाहते थे उनके साथ क्या हुआ।

क्या है शिव और राम से जुड़ा विवाद?

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भगवान राम और भगवान शिव पर बयान दिया था। जहां पर कांग्रेस उम्मीदवार शिवकुमार डहरिया के समर्थन में उन्होंने कहा कि ये शिवकुमार डहरिया हैं और ये राम का मुकाबला कर सकते है, क्योंकि ये शिव है। मैं भी मल्लिकार्जुन हूं। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद से विवाद जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews