Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी मेरठ से करेंगे चुनावी रैली की शुरुआत, सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी मेरठ से करेंगे चुनावी रैली की शुरुआत, सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

PM Modi In Meerut: लोकसभा चुनाव की तारिखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडी अलायंस की मेगा रैली होने वाली है। वहीं दूसरी ओर पीएम नरेन्द्र मोदी आज मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे है। पीएम के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी और जयंत गठबंधन के बाद पहली बार दिखेंगे साथ

पीएम मोदी आज मेरठ से अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी इस रैली में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सीएम भी साथ नजर आने वाले है। वहीं इस बार रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी सबसे साथ मौजूद रहेंगे। बता दें कि गठबंधन के बाद से पहली बार पीएम मोदी और जयंत चौधरी एक साथ नजर आएंगे। मेरठ में पीएम की रैली रविवार दोपहर 3.15 बजे से है।

पीएम का एक्स पर पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘बीते 10 सालों में हमारी सरकार ने अपने कामकाज से देशभर के मेरे परिवारजनों की आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। इसे और गति प्रदान करने के लिए देशवासियों ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा-एनडीए के साथ जाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज दोपहर बाद करीब 3.30 बजे जनता-जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा।’

मेरठ से अरुण गोविल है BJP उम्मीदवार

बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में मेरठ की सीट से अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अरुण गोविल ने ही रामायण धारावाहिक में भगवान राम के किरदार को निभाया था। बीजेपी ने इस बार उन्हें मेरठ से टिकट दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews