Loksabha Election 2024: राहुल गांधी के बिगड़े बोल, प्रधानमंत्री पर बोलते हुए भूले भाषा की मर्यादा, किया आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल, पढ़ें खबर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने सोलापुर में सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। दरअसल राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही।
Loksabha Election 2024: राहुल गांधी के बिगड़े बोल, प्रधानमंत्री पर बोलते हुए भूले भाषा की मर्यादा, किया आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल, पढ़ें खबर

Loksabha Election 2024: चुनावी सरगर्मी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भाषा की मर्यादाओं की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। दरअसल राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सोलापुर में राहुल ने एक सभा के दौरान कहा कि, ‘जैसे ही मैंने यह देश के एक्स-रे की बात की नरेंद्र मोदी कांपने लग गया, उसकी आदत है जैसे ही उसे डर लगता है वह झूठ बोलना शुरू कर देता है।’

दरअसल एक तरफ बीजेपी ने कांग्रेस को सैम पित्रोदा के बयान वाले मामले पर घेरा हुआ हैं। वहीं ऐसे में अब राहुल गांधी के इस बयान पर एक बार फिर बीजेपी करारा प्रहार कर सकती हैं। एक बार फिर राहुल गांधी को बीजेपी घेरती हुई दिखाई दे सकती हैं।

जानकारी दे दें की लोकसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग होने के बाद अब कल यानी 26 अप्रैल को दुसरे चरण के मतदान होंगे। हालांकि ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि चुनावी सरगर्मी बढ़ रही हैं। इसी का नतीजा है कि तमाम राजनीतिक पार्टियां एक दुसरे पर जमकर निशाना साधते हुए दिखाई दे रही हैं।

2019 में भी राहुल गांधी ने दिया था आपत्तिजनक बयान:

दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 में भी राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चंद्रापुर से प्रधानमंत्री मोदी और दिग्गज नेता लाल कृष्ण अडवाणी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस की और से जमकर इसपर जमकर राजनीतिक बयान बाजी देखी गई थी। दरअसल भाषा की मर्यादाओं की सारी सीमा लांघते हुए राहुल गांधी ने भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल लाल कृष्ण आडवाणी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने कहा था कि, “पीएम मोदी हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में सबसे जरूरी होता है गुरु और पीएम मोदी अपने गुरु आडवाणी के सामने हाथ तक नहीं जोड़ते।”

जिसके बाद इस बयान पर जमकर बयानबाजी देखने को मिली थी। वहीं अब एक बार फिर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया हैं। ऐसे में एक बार फिर भाजपा को चुनाव के समय एक बड़ा मुद्दा मिल सकता हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews