Lok Sabha Election Results 2024: अखिलेश यादव का आरोप, विपक्षी कार्यकर्ताओं को किया गया नजरबंद, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Lok Sabha Election Results 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
Lok Sabha Election Results 2024: अखिलेश यादव का आरोप, विपक्षी कार्यकर्ताओं को किया गया नजरबंद, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Lok Sabha Election Results 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें किसी कार्यकर्ता के घर के बाहर पुलिस फोर्स एकत्र है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसलिए नजरबंद किया जा रहा है ताकि वो मतगणना में हिस्सा न ले सकें।

अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि “सर्वोच्च न्यायालय, भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, डीजीपी व यूपी पुलिस इस बात का तत्काल संज्ञान लें कि मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद करने का अवैधानिक कार्य कर रहे हैं, जिससे वो कल मतगणना में हिस्सा न ले सकें। अपने मत की रक्षा का अधिकार सबको है और तब तो और भी ज्यादा है जब कोर्ट द्वारा लगाए गए कैमरों के सामने भी धांधली करने का दुस्साहस करने वाली सरकार सत्ता में हो।”

शासन-प्रशासन पर लगाया आरोप

उन्होंने शासन-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए अपने पोस्ट में आगे लिखा “ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाए व प्रशासनिक रूप से निरुद्ध किए गए लोगों को तुरंत मुक्त किया जाए। जब समस्त राजनीतिक दल शांतिपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में शासन-प्रशासन भी ऐसा कोई अनैतिक कार्य न करे, जिससे जन-आक्रोश पनपे। आशा है ऐसे पक्षपाती डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत हटाया जाएगा और मतगणना को शांति के वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews