Lok Sabha Election Results 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के आज आएंगे नतीजे, इंतजार होगा खत्म, कुछ ही देर में शुरू होगी वोटो की गिनती

Lok Sabha Election Results 2024 : कुछ ही समय में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की गिनती की जाएगी।
Lok Sabha Election Results 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के आज आएंगे नतीजे, इंतजार होगा खत्म, कुछ ही देर में शुरू होगी वोटो की गिनती

Lok Sabha Election Results 2024 : आज देश को अगले पांच सालों के लिए नई सरकार मिल जाएगी। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वहीं दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज घोषित होने वाले है। इसके लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इस समय पूरे देश की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। वहीं वोटो की गिनती से पहले पक्ष और विपक्ष की और से सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि शुरूआती रुझान के बाद धीरे-धीरे यह तस्वीर साफ होने लगेगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी।

मतगणना की प्रक्रिया:

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए मतदान हुआ था। दरअसल सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी का प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके है, इसलिए यहां चुनाव नहीं हुआ। वहीं आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों और ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम भी आज ही घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही सामने आएंगे।

मतगणना का समय:

दरअसल सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के वोटों की गिनती शुरू होगी। लगभग सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी।

सुरक्षा प्रबंध:

देश की राजधानी दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी और लगभग सभी विपक्षी नेताओं की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। प्रमुख नेताओं की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि अगले पांच सालों तक देश का नेतृत्व कौन करेगा। मतगणना शुरू होते ही शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे, जिनसे पता चलेगा कि कौन सी पार्टी बढ़त बना रही है। हालांकि, अंतिम परिणाम आने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन शुरुआती रुझानों से ही चुनावी परिदृश्य का एक मोटा अंदाजा लगाया जा सकेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews