INDIA गठबंधन की बैठक आज, तय होगा- विपक्ष में बैठेंगे या पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

कल राहुल गांधी ने कहा था कि इस बारे में सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर साझा निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक़ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर ये बैठक आज शाम होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता दिल्ली पहुँच रहे हैं।
INDIA

INDIA Bloc meeting today : लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। वहीं इंडिया गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम एक बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में तय होगा कि वो अपने लिए विपक्ष की भूमिका चुनेगा या सरकार बनाने के लिए प्रयास शुरु किए जाएँगे।

आज शाम होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक़ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर ये बैठक आज शाम होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता दिल्ली पहुँच रहे हैं। इंडिया गठबंधन को कुल 204 सीटें मिली हैं और अगर उसे 270 का जादुई आँकड़ा छूना है तो टीएमसी के साथ टीडीपी और जेडीयू का समर्थन भी चाहिए होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज शाम इस बात पर फ़ैसला लिया जाएगा कि इन दलों से सहयोग लिया जाए या फिर विपक्ष की भूमिका स्वीकार की जाए।

बैठक में होगा फैसला 

बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि हम इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों का सम्मान करते हैं और बुधवार को होने जा बैठक में इसपर निर्णय लिया जाएगा कि वो सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे या नहीं। क्या वो टीडीपी और जेडीयू के साथ किसी तरह का संपर्क करने वाले हैं…इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि ये सारे निर्णय इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर लिया जाएगा। इसके बाद पूरी संभावना है कि आज होने वाली बैठक में इंडिया गठबंधन अपनी भूमिका को लेकर निर्णय ले सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews