Honeymoon Destination की कर रहे हैं तलाश, बेंगलुरु में है ये 6 शानदार जगह

हनीमून के लिए कपल्स को अक्सर शांत और सुंदर जगह की तलाश करते हुए देखा जाता है। चलिए आज हम आपको बेंगलुरु के पास मौजूद कुछ शानदार स्थानों के बारे में बताते हैं।
Honeymoon Destination

Honeymoon Destination: भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। जो अपनी विशेषताओं की वजह से पहचानी जाती है। सभी जगह के कोई ना कोई खासियत है जो उसे बाकी जगह से अलग और बेहतरीन बनाती है। शादी के बाद हर कपल अपनी जिंदगी पर सबसे खास पल को संजोने के लिए हनीमून पर जाने का प्लान बनाता है।

जब भी हनीमून पर जाने के बाद आती है, तो कपल्स ऐसी जगह की तलाश करते हैं। जहां पर उन्हें अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बताने को मिल सके। सभी शांत और खूबसूरती से भरी हुई जगह जाना चाहते हैं और ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करना चाहते हैं। अगर आपकी भी हाल ही में शादी हुई है और आप बेंगलुरु के आसपास किसी हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं। तो आज हम आपको कुछ खूबसूरत जगह के बारे में बताते हैं।

चिकमंगलूर

बेंगलुरु के पास यह एक बहुत ही खूबसूरत कपल डेस्टिनेशन है। यहां का मौसम काफी शानदार होता है। दूर-दूर तक फैली हरियाली और पहाड़ों के नजारे आपको जन्नत का एहसास देने वाले हैं। मानसून के समय यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है।

केम्मनगुंडी

अगर आप प्रकृति के बीच समय गुजारना चाहते हैं या फिर ट्रैकिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल शानदार है। यहां पर जेड पॉइंट, रॉक गार्डन, कालाहस्ती फॉल्स और शिव मंदिर देखा जा सकता है।

हम्पी

यह एक बहुत ही सुंदर जगह है जहां पर घूमने के लिए कई सारे स्थान मौजूद है। यह वैसे भी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में से एक जगह है, जो अपने बेहतरीन ऐतिहासिक स्थलों के लिए पहचानी जाती है। यहां पर पहाड़ियों और घाटियों के बीच यादगार पल गुजर जा सकते हैं।

बन्नैरघट्टा नेशनल पार्क

कपल्स के लिए यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन है, जहां पर आप अच्छा समय गुजार सकते हैं। यहां आपको जंगल सफारी का आनंद लेने को मिलेगा और आप पार्टनर के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं।

नंदी हील्स

यह बहुत ही सुंदर स्थान है जो पार्टनर के साथ जाने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है। जब आप यहां जाएंगे तो आपकी सबसे ज्यादा कपल्स ही देखने को मिलेंगे। यहां का सनसेट का नजारा काफी खूबसूरत होता है।

उलसूर झील

अगर आप दूर तक पहले हुए पानी को निभाना चाहते हैं टू बेंगलुरु की कई बड़ी झीलों में से एक यह भी है। यहां पर आपको प्रकृति के मनमोहन दृश्यों का आनंद लेने को मिलेगा। आप यहां बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews