Honeymoon Destination की कर रहे हैं तलाश, केरल की हसीन वादियों में पार्टनर संग बिताएं यादगार पल

केरल भारत की एक खूबसूरत जगह है जहां घूमने का सपना हर किसी का होता है। अगर आप हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो केरल की किसी खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं।
Honeymoon Destination

Honeymoon Destination: शादी के बाद अक्सर कपल क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हनीमून पर जाने का प्लान बनाते हैं। कपल्स को अक्सर किसी ऐसी डेस्टिनेशन की तलाश होती है। जहां पर उन्हें अकेले बेहतरीन समय बिताने का मौका मिल सके। हालांकि, इतनी आसानी से अच्छी जगह को चुन पाना मुश्किल है। घूमने के हिसाब से सभी जगह नहीं होती है ऐसे में छोटी सी जोक पूरी ट्रिप को खराब कर सकती है।

हनीमून हर कपल की जिंदगी के लिए सबसे यादगार होता है। यह वह दिन होता है जैसे वह अपने साथ जिंदगी भर याद के तौर पर रखते हैं। अगर आपकी भी हाल ही में शादी हुई है और आप हनीमून पर जाने के लिए किसी डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो आप केरल की हसीन वादियों में घूमने जा सकते हैं। केरल एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है जहां की हनीमून ट्रिप प्लान की जा सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप यहां कैसे यादगार लम्हे सजा सकते हैं।

मुन्नार

ये केरल की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां का घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। खूबसूरत चाय के बागानों से घिरा हुआ ये शहर काफी शानदार है। यहां पर आपको वनस्पति, जीव और खूबसूरत प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे। अगर आप प्रकृति के बीच समय गुजारना चाहते हैं तो ये जगह बहुत ही शानदार है। आप यहां हाउसबोट्स के जरिए बैकवाटर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पूवार

यह केरल की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेना चाहते हैं या अपने पार्टनर के साथ क्रम पर रात गुजारना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। यह मशहूर बीच है जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप फ्लोटिंग कॉटेज का आनंद भी ले सकते हैं।

कोझिप्पारा

अगर आप प्रकृति के बीच रात गुजारना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है। यहां पर आपको खूबसूरत जंगल और नदियां देखने को मिलेगी। जो लोग एडवेंचर के शौकीन है वह यहां पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको वन्य जीवन का आनंद लेने को भी मिल जाएगा। यह केरल के सबसे अच्छे झरनों में से एक है, जिसकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews