LPG e-KYC Deadline Extend: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, e-KYC की अंतिम तिथि बढ़कर 23 अगस्त हुई, जानें प्रक्रिया

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराने की समय सीमा बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। उपभोक्ता अपनी LPG कंपनी के आधिकारिक ऐप पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
LPG Rate

demo pic

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। एलपीजी गैस ई-केवाईसी (LPG e-KYC) कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। पहले इसके लिए 16 अगस्त की समय-सीमा तय की गई थी लेकिन सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कतों, छुट्टियों और एजेंसियों पर ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए कंपनियों ने ग्राहकों को 1 हफ्ते की अतिरिक्त राहत दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे एक हफ्ते में करा लें। ​यदि आप 23 अगस्त तक e-KYC नहीं करा पाते हैं, तो आपका गैस कनेक्शन तुरंत रद्द नहीं होगा लेकिन बिना केवाईसी के आप घरेलू सब्सिडी दरों पर सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे और सप्लाई में भी परेशानी हो सकती है।

​उपभोक्ता ऑयल कंपनी (IndianOil, HP, BPCL) के मोबाइल ऐप और आधार फेसआरडी ऐप को डाउनलोड करके अपना स्वयं के चेहरे पर आधारित बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) पूरा कर सकते हैं।

जिन ग्राहकों को ऑनलाइन प्रक्रिया में समस्या आ रही है, वे अपनी निकटतम गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) या डिलीवरी मैन की मदद से e-KYC पूरी करा सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक 1.39 करोड़ यानि 83 फीसदी उपभोक्ता ई-केवायसी करा चुके है लेकिन 17 फीसदी की अब भी बाकी है।

मोबाइल से कैसे करें LPG e-KYC?

  • Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए ।
  • Bharat Gas ग्राहक Hello BPCL ऐप के जरिए ।
  • HP Gas ग्राहक HP Pay ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस दौरान Aadhaar Card से जुड़े मोबाइल नंबर और Face Authentication की जरूरत पड़ सकती है। ऐप में दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए अपना चेहरा स्कैन करें और प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC का successful/completed status जरूर चेक करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews