Lucknow : बड़ा इमामबाड़ा में सिर ढंके बिना महिलाओं को प्रवेश नहीं, मिनी स्कर्ट पर भी बैन

Lucknow : बड़ा इमामबाड़ा में सिर ढंके बिना महिलाओं को प्रवेश नहीं, मिनी स्कर्ट पर भी बैन

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। लखनऊ (Lucknow) के बड़ा इमामबाड़ा (Bada Imambara) में अब महिला पर्यटकों के लिए फरमान जारी कर दिया गया है। इसके तहत कुछ प्रतिबंध जारी कर दिए गए हैं और अब लड़कियों को मिनी स्कर्ट पहनने या बिना सिर ढ़ंके यहां एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें कि एक युवती का डांस करने का वीडियो वायरल (Dance Viral Video) होने के बाद धर्मगुरुओं ने इस पर सख्त नाराजगी जताई थी। तमाम उलेमाओं ने इमामबाड़ा के रखरखाव करने की जिम्मेदारी लेने वाली संस्था हुसैनाबाद ट्रस्ट के आला अफसरों को काफी फटकार लगाई और इसके बाद हुसैनाबाद ट्रस्ट की तरफ से ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

पेंशनर्स को त्योहार से पहले मिली बड़ी सौगात, चार DR किस्तों का होगा भुगतान, आदेश जारी

हुसैनाबाद ट्रस्ट का कहना है कि लोगों को समझना होगा कि इमामबाड़ा सिर्फ टूरिस्ट प्लेस नहीं है बल्कि यह एक धार्मिक स्थान भी है। बड़ा इमामबाड़ा में शुक्रवार को एक लड़की के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इसे लेकर ट्रस्ट ने नाराजगी जताई है और इमामबाड़े के भीतर दाखिल होने वाली महिला पर्यटकों को सिर ढंकने के लिए दुपट्टे बांटे। इसी के साथ महिलाओं से अपील की गई कि वो सिर ढंककर ही यहां आएं, और यदि किसी महिला या लड़की ने शॉर्ट स्कर्ट या मिनी स्कर्ट पहना होगा तो उसे इमामबाड़े के भीतर दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दरअसल इमामबाड़े को धार्मिक रूप से पवित्र जगह माना जाता है और अब इमामबाड़े के अंदर फोटो खींचने की इजाजत भी नहीं दी जा रही है। इसे लेकर धर्मगुरुओं ने वहां पर काम करने वाले गाइड और कर्मचारियों को सख्त नसीहत दी है कि इन प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसी के साथ धर्मगुरुओं ने वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की भी मांग भी की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews