पालतू पिटबुल द्वारा हुई 82 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में नगर निगम करेगा कार्रवाई, मालिक से होगी पूछताछ

पालतू पिटबुल द्वारा हुई 82 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में नगर निगम करेगा कार्रवाई, मालिक से होगी पूछताछ

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी पिटबुल (Pitbull Dog) को पालतू की तरह अपने घर में रखना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। लखनऊ के कैसरबाग के बंगाली टोला में में रहने वाली 82 वर्षीय सुशीला जो एक रिटायर्ड टीचर थी, उनकी हत्या उनके बेटे के पालतू कुत्ते ने कर दी। मंगलवार को हुए इस मामले में नगर निगम कार्रवाई करेगा। कुत्ता पिटबुल ब्रीड का है और उनका नाम ब्राउनी बताया जा रहा है। यह मामला मंगलवार यानि 12 जुलाई का है। जब मालकिन छत पर टहल रही थी तब पिटबुल ने उनपर हमला कर दिया और जमीन पर गिराकर नोचने लगा। उनके घर में दो पालतू कुत्ते हैं, एक लेब्राडोर और दूसरा पिटबुल।

पड़ोसियों का कहना है सुशीला ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया लेकिन पिटबुल 1 घंटे से अधिक समय तक उन्हें नोचता रहा। पत्थर मारने के बाद भी उसने सुशीला को नहीं छोड़ा और उनके शरीर को नोचता रहा। इस घटना से आसपास के लोगों में डर फैल चुका है और सब कुत्ते को यहाँ से हटाने की बात कर रहें हैं। फिलहाल नगर निगम भी इस मामले में मालिक से लाइसेन्स की मांग करेगा और लाइसेन्स ना होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़े… Nothing Phone 1 मार्केट में आते ही बना विवादों का शिकार, जानें लोग क्यों कर रहें है स्मार्टफोन का बहिष्कार

मिली जानकारी के मुताबिक पिटबुल ने महिला के सिर, चेहरे, पैर और हाथ समेत कई अंगों को नोच डाला। उस समय मालकिन की आवाज सुन नौकरानी जब छत पर पहुंची तो उसने मालकिन को खून से लथपथ पाया। सूचना मिलते ही मिलते ही बेटा अमित भी पहुंचा। लेकिन ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही डॉक्टर ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के शरीर पर 13 बड़े घाव के निशान पाए गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews