कांग्रेस नेता गए दिल्ली, इधर बेटे को बदमाशों ने मार दी गोली, इलाके में दहशत

mp-State-Congress-issued-advisory-on-section-370-for-it-cell-workers-

पटना।
कोरोना संकटकाल (corona crisis) के बीच अपराध भी थमने का नाम नही ले रहे है। अब बिहार (bihar) के मधुबनी जिले से बडी खबर मिल रही है। यहां कांग्रेस नेता(congress leader) के बेटे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इससे पहले आरोपियों ने चाकूओं से नेता पुत्र पर एक के बाद एक कई वार किए थे।

घटना मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र की है। यहां गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने मधवापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शिवचंद्र झा के पुत्र सुशांत झा उर्फ बिट्टू की गोली मार हत्या कर दी।देर रात बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित लोरिका बाबा चौक पर अज्ञात बदमाशों ने राकेश झा को घेरकर मारपीट की फिर सीने में गोली मारकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद हुआ था।वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा राकेश को बेनीपट्टी पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान राकेश झा की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता शिवचंद झा किसी निजी काम से दिल्ली गए हैं। फोन पर उन्होंने बताया कि पुत्र के साथ हुई घटना की जानकारी मिली है। कांग्रेस नेता बिहार के लिए रवाना हो गए है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।हालांकि घटना के कारण को लेकर कोई भी कुछ स्पष्ट रूप से कहने को तैयार नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews