मध्यांचल उत्सव 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय में बोले सीएम डॉ मोहन यादव- हमारा संकल्प प्रदेश का हर युवा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बने

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। सीएम ने कहा मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश अब देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है।
CM Dr Mohan Yadav Madhyanchal Utsav 2026 Delhi University

CM Dr Mohan Yadav Madhyanchal Utsav 2026 Delhi University

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को नईदिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित मध्यांचल उत्सव 2026 का शुभारम्भ किया , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ यादव ने कहा मध्य प्रदेश में निवेश-अनुकूल नीतियों के माध्यम से औद्योगिक विस्तार को निरंतर गति दी जा रही है, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर नए रोजगार अवसर सृजित हो रहे हैं। हमारा संकल्प है कि प्रदेश का हर युवा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बने और उद्यमिता की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अन्य युवाओं के लिए भी रोजगार के नए द्वार खोले।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में आयोजित ‘मध्यांचल उत्सव 2026’ का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी साख, प्रतिष्ठा और प्रभाव को सुदृढ़ किया है। विश्व समुदाय में भारत की भूमिका एक जिम्मेदार, सक्षम और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है।

डॉ मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश में युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक अवसर सृजित किए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि प्रदेश का हर युवा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बने और उद्यमिता की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अन्य युवाओं के लिए भी रोजगार के नए द्वार खोले। यही सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में हमारा निरंतर प्रयास है।

निवेश-अनुकूल नीतियों के माध्यम से औद्योगिक विस्तार

उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में निवेश-अनुकूल नीतियों के माध्यम से औद्योगिक विस्तार को निरंतर गति दी जा रही है, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर नए रोजगार अवसर सृजित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं होटल जैसी आधारभूत और सेवा क्षेत्रों की स्थापना हेतु आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है, वहीं रेडीमेड गारमेंट जैसे श्रमप्रधान उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के लिए विशेष इंसेंटिव योजनाएँ लागू की गई हैं।

जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनें युवा 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद भी किया, उन्होंने कहा हमारी सरकार का प्रयास है कि मध्यप्रदेश के युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनें। युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। सीएम ने कहा मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश अब देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews