महाराष्ट्र के CM शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

महाराष्ट्र के CM शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) को जान से मारने की धमकी मिली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो को इस बात की जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई है। पहले उन्हें एक लेटर मिला था और अब बताया जा रहा है कि उन्हें धमकी भरा फोन कॉल आया है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी नक्सलवादी उन्हें धमकी दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक सीएम शिंदे को तीन बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। पंढरपुर दौरे के दौरान भी उन्हें मारने की साजिश बनाई गई थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने नक्सलियों पर तेजी से कार्रवाई करवाना शुरू कर दी है, जिसकी वजह से वह उनके निशाने पर हैं। PFI के खिलाफ भी राज्य में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री को मिली धमकी से सभी हैरान हैं।

धमकी मिलने की बात पर सीएम शिंदे ने रिएक्शन देते हुए बताया कि मुझे पहले भी धमकी मिल चुकी है। ये पहली बार नहीं है, नक्सलवादी मुझे कई बार धमका चुके हैं। पुलिस और गृह विभाग अच्छे से मेरी सुरक्षा कर सकते हैं।

Must Read- बचे हुए काबुली चने से बनाइए टेस्टी और क्रिस्पी पकौड़े जानिए पूरी रेसिपी

बता दें कि देशभर में पीएफआई के खिलाफ तेजी से कार्रवाई चल रही है। महाराष्ट्र में भी इस संगठन की कमर तोड़ते हुए कई दफ्तरों को सील किया गया है। वहीं सीएम बनने के बाद शिंदे ने कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर जनहित के काम किए हैं जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में कहीं ना कहीं राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की बात भी सामने आती है। जांच एजेंसी इस बारे में पता लगा रही है कि आखिरकार यह धमकियां कौन और क्यों दे रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews