टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा से की शादी, सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो वायरल

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित तौर पर 3 मई को जर्मनी के बर्लिन में बीजू जनता दल के पूर्व सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। यह दोनों की दूसरी शादी बताई जा रही है। हालांकि दोनों की तरफ से अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Mahua Moitra Pinaki Mishra Marriage

फोटो साभार: X

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित तौर पर जर्मनी में बीजू जनता दल के पूर्व सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि एक निजी समारोह, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल थे, दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इस शादी की अभी तक दोनों नेताओं द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया पर दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें महुआ मोइत्रा पारंपरिक परिधान में और पिनाकी मिश्रा के हाथ में हाथ डाले मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

महुआ और पिनाकी..दोनों ही अपने स्पष्ट विचारों और प्रभावशाली राजनीतिक करियर के लिए जाने जाते हैं। महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी है। यह शादी इसलिए भी खास मानी जा सकती है क्योंकि यह दो अलग-अलग दलों के कद्दावर नेताओं के बीच हुई है एक पश्चिम बंगाल की मुखर महिला नेता, तो दूसरा ओडिशा के प्रतिष्ठित वकील और अनुभवी सांसद।

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने रचाई शादी!

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित तौर पर जर्मनी में बीजेडी के पूर्व सांसद और जाने-माने अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा के साथ शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह विवाह समारोह 3 मई को बर्लिन में हुआ, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शरीक हुए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में महुआ पारंपरिक परिधान में पिनाकी के साथ हाथ पकड़े खड़ी दिखाई दे रही हैं और दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दोनों नेताओं की दूसरी शादी है और इसे गुप्त रखा गया था।  हालांकि, इस शादी की पुष्टि अभी तक दोनों नेताओं ने आधिकारिक रूप से नहीं की है। फिलहाल ये अपुष्ट खबर है और हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। 

कौन हैं महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा

50 वर्षीय महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दो बार की लोकसभा सांसद हैं। वह अपनी प्रखर शैली और संसद में बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। उनकी शैली ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई है। 1974 में असम में जन्मीं महुआ ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में की थी। इससे पहले कि वह 2010 में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं। 2019 में वे पहली बार सांसद चुनी गई थी।

65 वर्षीय पिनाकी मिश्रा एक अनुभवी राजनेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वे ओडिशा के पुरी निर्वाचन क्षेत्र से बीजू जनता दल चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। उनकी पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी, जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं। पिनाकी ने 2019 के अपने हलफनामे में 117 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 2023 में महुआ मोइत्रा की सांसदी को लेकर विवाद के दौरान पिनाकी ने उनकी मदद की थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews