
नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ (kedarnath) धाम में बड़ा हादसा टल गया है, इस हादसे में किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है। बता दें कि यह घटना हेलीपैड पर उतरते समय एक हेलीकॉप्टर की अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग की है, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था, और यह वीडियो अब सबके सामने आ गया है।
यह भी पढ़े…कई चमत्कारी गुणों से भरपूर होता है “चीकू”, जाने इसके फायदे और टेस्टी मिल्कशेक की रेसिपी
आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग में यह हादसा 31 मई को दोपहर करीब 1.30 बजे तब हुआ जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर लैंड कर रहा था। हेलीकॉप्टर ने हेलीपैड पर लैंड करने के लिए गलत एंगल बनाया, और टचडाउन के दौरान हेलीकॉप्टर हेलीपैड की सतह से जोर से टकराया फिर उछल गया और लगभग 270 डिग्री घूम गया। साथ ही लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर ने नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से आस-पास के सभी तीर्थयात्री घबरा गए और हेलीपैड से भागने लगे, हेलीपैड के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।
[dgv_vimeo_video id=”717568316″]
यह भी पढ़े…पन्ना में हुआ बड़ा हादसा, बोलेरो और कार में हुई आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत
गौरतलब है कि इस हादसे के बाद सिविल एविएशन ने हेलीकॉप्टर के हार्ड लैंडिंग को लेकर हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों को एडवाइजरी भी जारी की है। साथ ही नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। हेलीकॉप्टर के ऑपरेशन के लिए सभी ऑपरेटरों को एडवाइजरी जारी की गई है. एसओपी के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन करने के लिए भी कहा गया है। यही नहीं हेलीकॉप्टर परिचालनों पर सुरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक स्पॉट चेक की भी योजना तैयार की जा रही है।
