जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है।
Jammu-Kashmir Accident

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है और 10 जवानों की घायल होने की खबर है। यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुआ यह बड़ा हादसा?

बता दें कि सेना की टीम गुरुवार सुबह एक ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान खन्नीटॉप के पास दुर्गम और तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 20 जवान सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मुश्किल इलाके और खराब मौसम के बावजूद बचाव कार्य शुरू किया।

उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि डोडा में एक बुरी सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर जवानों की शानदार सेवा और सबसे बड़े बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस गहरे दुख की घड़ी में, पूरा देश दुखी परिवारों के साथ एकजुटता और सपोर्ट में खड़ा है। 10 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। सीनियर अधिकारियों को सबसे अच्छा इलाज पक्का करने का निर्देश दिया गया है। उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।

राजनाथ सिंह ने हादसे पर जताया दुख

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुख हुआ, जिसमें हमने भारतीय सेना के 10 बहादुर सैनिकों को खो दिया। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल सैनिकों को मेडिकल केयर मिल रही है और सबसे अच्छा इलाज पक्का करने के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इस मुश्किल समय में देश हमारे आर्म्ड फोर्सेज़ और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews