
अमरावती, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र के अमरावती में आज एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा वर्धा नदी में नाव डूबने से हुआ इसमें 11 लोगों की डूबने से मौत की खबर है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अमरावती जिले के गालेगांव इलाके से निकलने वाली वर्धा नदी में आज कुछ लोग नाव में सवारी कर रहे थे तभी संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई इसमें 11 लोग दुब गए और उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद बचाव दाल मौके पर पहुंचा और उसने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
ये भी पढ़ें – कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा
बचाव दल के प्रयासों के बाद 3 शव मिल पाए जबकि 8 अभी भी लापता हैं जिनको तलाशने के लिए सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय विधायक सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें – सिंधिया के रोड शो के खिलाफ कांग्रेस की सड़क पर उतरने की तैयारी , बनाई रणनीति
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

