भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को बड़ी राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज की उम्मीदवारी रद्द करने वाली याचिका, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
Shubhendu Adhikari

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। सोमवार को चुनावी प्रचार का शोर गुल थम गया है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। तो वहीं राज्य के लोगों की निगाहें भवानीपुर विधानसभा सीट पर टिकी हुईं हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं।

दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

बता दें कि याचिकाकर्ता ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियों का आरोप लगाया था। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द की जाए। जिसके बाद अधिकारी के भवानीपुर से चुनाव लड़ने पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। हाईकोर्ट का यह फैसला अधिकारी के राहत देने वाला है।

कोर्ट के सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका याचिकाकर्ता

कोर्ट की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अदालत के सवालों का संतोषजनक जवाब देने में असफल रहा। मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि संविधान के किस प्रावधान के तहत उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए, लेकिन वह इस पर कोई स्पष्ट और ठोस जवाब नहीं दे सका। इसके बाद अदालत ने याचिका को सुनवाई योग्य न मानते हुए सिरे से खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान शुभेंदु अधिकारी की ओर से पेश हुए वकील बिल्वदल भट्टाचार्य ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह याचिका पूरी तरह राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित है।

ममता के करीब रहे शुभेंदु अधिकारी

बता दें कि एक समय था जब शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक और ममता के करीबी थे। किसी वजह से उन्होंने साल 2021 में टीएमसी को छोड़कर देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके बाद भाजपा ने नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया और ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतारा था। पिछले चुनाव में अधिकारी ने ममता बनर्जी को करारी शिकस्त दी थी। अब दोनों एक बार फिर से आमने सामने हैं लेकिन शुभेंदु ने इस बार ममता के गढ़ भवानीपुर में उम्मीदवारी ठोकी है। जिसके बाद इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews