आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा, 6 की मौत, कई घायल

train accident

Train Accident : आंध्रप्रदेश से रेल हादसे की बड़ी खबर आ रही है जहाँ 2 ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है, जिसकी वजह से पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई। 25 यात्री घायल हैं। विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन विशाखापट्टनम-रायगड़ा पैसेंजर से टकरा गई। हादसा विजयनगरम जिले में अलमांडा-कंकटपल्ली के बीच हुआ।

पीएम मोदी ने हादसे का लिया जायजा

बता दें कि साउथ कोस्ट रेलवे जोन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन 08532 विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर, 08504 विशाखापट्टनम-रायगडा पैसेंजर से टकरा गई, जिसमें 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। पीएम मोदी ने हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने को कहा। मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राहत और सहायता कार्य के लिए बचाव अभियान जारी

सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और NDRF को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी ने राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews