जुबीन गर्ग केस में बड़ा अपडेट, CJM कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, SIT और असम CID मिलकर कर रही जांच

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच SIT और असम CID, दोनों मिलकर कर रही है। दोनों ने भी बंद बक्सों में अपनी चार्जशीट दायर की है। सीजेआएम कोर्ट जल्द ही सिंगर की मौत के मामले की सुनवाई कर सकती है।
Zubeen Garg Death Case

असम (Assam) के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत एक रहस्य बनकर रह गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे हत्या मानते हुए जांच के आदेश दिए थे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा था कि जिन्होंने यह किया है, वे कानून से बच नहीं पाएंगे। अब सीएम ने इस केस पर नया अपडेट दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केस को लेकर जैसा वादा किया था हमने CJM कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कुछ पर मर्डर का चार्ज लगा है। हमने लगभग 12 हजार पेज के दस्तावेजों के साथ एक चार्जशीट दाखिल की है जिसमें मुख्य चार्जशीट, जब्ती और गवाहों की जांच शामिल है। यह काम बहुत ध्यान से किया गया है। CJM कोर्ट जल्द ही सिंगर जुबीन गर्ग के मौत के मामले की सुनवाई कर सकती है।

राज्य सरकार उठाएगी ये कदम

सीएम ने आगे कहा कि हमने सिंगापुर से दस्तावेज लिए हैं लेकिन अपने स्वतंत्र दस्तावेजों से केस साबित रजिस्टर्ड किया है। हमने चार्जशीट इस तरह से फाइल की है कि जमा किए गए दस्तावेज चार्ज साबित करने के लिए काफी हैं। तो अब लंबी जांच और बहुत मेहनत के बाद, हमने कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है। हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि हमें इंसाफ मिलेगा।

हिमंत सरमा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से हमारे अगले दो कदम होंगे। पहला फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से संपर्क करना और दूसरा, इस मकसद के लिए एक स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से रिक्वेस्ट करना।

हालांकि यह सब केस के बाद शुरू होगा। सेशंस जज को भेजा गया है और उन्होंने केस पर संज्ञान लिया है। मकसद और क्रिमिनल साजिश का साफ पता चल गया है। सभी को यकीन है कि यह एक ऐसा केस है जिसमें सजा हो सकती है। उन्हें यकीन है कि अभियोग पक्ष सजा दिलाने में कामयाब होगा।

SIT और CID मिलकर कर रहीं जांच

सिंगर की मौत के मामले में तीन महीने बाद स्पेशल जांच टीम (SIT) ने अपनी रिपोर्ट गुवाहाटी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में पेश की। SIT ने 300 लोगों से पूछताछ करने के बाद 3500 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। दूसरी ओर CID ने भी बंद बक्सों में अपनी चार्जशीट दायर की है। जुबीन गर्ग की मौत किसी हादसे की वजह से हुई थी या इसके पीछे कोई साजिश है, कोर्ट द्वारा चार्जशीट पढ़े जाने के बाद ही इस पर से पर्दा हटेगा। सिंगर की मौत की जांच SIT और असम CID, दोनों मिलकर कर रही है।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने जुबीन गर्ग के मामले में सिंगापुर में कार्यक्रम के आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, सह-गायिका अमृतप्रभा महंत, जुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने हिरासत में लिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews