IRCTC के साथ बनाइये Ladakh घूमने का प्लान, अगस्त-सितम्बर में इन तारीखों में जाएगा टूर

IRCTC के साथ बनाइये Ladakh घूमने का प्लान, अगस्त-सितम्बर में इन तारीखों में जाएगा टूर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लद्दाख की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर प्लान लेकर आया है। कुदरती खूबसूरती से भरी लद्दाख की पहाड़ियों को नजदीक से देखना बहुत से लोगों का सपना होता है।  IRCTC उनका ये सपना जल्दी ही पूरा करने जा रहा है।

IRCTC ने मेजिकल लद्दाख नाम से एक स्पेशल टूर प्लान (IRCTC Magical Ladakh Tour Packages) बनाया है जो लखनऊ से जायेगा। इस स्पेशल टूर में IRCTC (IRCTC Special Tour Package, )यात्रियों को रेल यात्रा और हवाई जहाज यात्रा दोनों कराएगा। 8 दिन और 7 रात वाले इस टूर पैकेज में शाम वैली, लेह, नुब्रा, तरटक और पेंगोंग की खूबसूरती देखने का मौका पर्यटकों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें – ‘द ग्रेट खली’ ने टोल प्लाजा कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, देखे वीडियो

IRCTC के इस स्पेशल टूर की खासियत ये हैं कि यात्रा तेजस एक्सप्रेस से लखनऊ से शुरू होगी जो दिल्ली तक जाएगी उसके बाद दिल्ली से गो एयरवेज से लद्दाख तक का सफर तय होगा , वापसी भी ऐसे ही होगी।  इस टूर का किराया 43,900/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

ये भी पढ़ें – Monsoon Travel Tips : बरसात के मौसम में यात्रा? अगर ऐसा है तो इस बात का ध्यान रखें

IRCTC (IRCTC News) ने मेजिकल लद्दाख टूर के लिए अगस्त और सितम्बर में कई दिन प्लान किये हैं, तारीखों का अनाउसमेंट भी कर दिया है। टूर 31 अगस्त, 07 सितम्बर, 14 सितम्बर, 21 सितम्बर और 28 सितम्बर को शुरू होगा।  अधिक जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट आप देख सकते हैं और अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – रेलवे की बड़ी तैयारी, अब इंजनों पर भी दिखेंगे विज्ञापन, WCR से शुरूआत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews