नीतीश के इस्तीफे के बाद बोले मल्लिकार्जुन खड़गे “हमें अंदेशा था”, जयराम रमेश ने की नीतीश की गिरगिट से तुलना

नीतीश के इस्तीफे के बाद बोले मल्लिकार्जुन खड़गे “हमें अंदेशा था”, जयराम रमेश ने की नीतीश की गिरगिट से तुलना

Congress On Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें नीतीश कुमार के जाने का अंदेशा था। हालांकि उन्होंने बाद में यह भी कहा की राजनीति में आया राम गया राम होता रहता है।

वहीं दूसरी ओर जयराम रमेश ने इस पूरे वाक्य को राजनीतिक ड्रामा  बताया है। उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना गिरगिट से करते हुए कहा कि “बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं”। नीतीश के इस्तीफा को जयराम ने विश्वास खाट बताते हुए कहा कि “इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी”।

जयराम ने इस पूरे वाक्य को भारत जोड़ो यात्रा का डर बताते हुए पीएम और बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।

क्या हो सकता है आगे?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सबकी नज़रें इस बात पर है कि आखिरकार बिहार में अब राजनीति किस ओर करवट लेगी। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं और साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews