ममता बनर्जी का बड़ा एलान, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी TMC, लोकसभा से पहले टूटता हुआ दिख रहा विपक्ष का I.N.D.I.A गठबंधन!

ममता बनर्जी का बड़ा एलान, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी TMC, लोकसभा से पहले टूटता हुआ दिख रहा विपक्ष का I.N.D.I.A गठबंधन!

Mamta Banerjee’s big announcement: देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी का I.N.D.I.A गठबंधन टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल TMC की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद देश में सियासी हलचल गरमा गई है। ममता ने गठबंधन पर बोलते हुए कहा की, “हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने मेरा सीट शेयरिंग का प्रस्ताव ठुकराया है।” उनका यह ऐलान आते ही राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

सीटों को लेकर चल रहा विवाद:

जानकारी के मुताबिक विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का सीटों को लेकर चल रहा विवाद सुलझता दिखाई नहीं दे रहा है। दरअसल बंगाल में कांग्रेस और TMC में सीट को लेकर खींचतान लगातार देखि जा रही थी। जिसके बाद अब ममता का यह एलान लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

कांग्रेस ने सीट शेयरिंग के प्रस्ताव को ठुकरा दिया:

दरअसल ममता ने TMC को 28 दलों वाले इस विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का हिस्सा तो माना हैं। लेकिन बंगाल में चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है। दरअसल में ने कहा है कि, ‘कांग्रेस ने सीट शेयरिंग के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, मैं हमेशा से कह रही हूं कि बंगाल में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। मुझे इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं है कि देश में क्या होगा, लेकिन हम सेक्युलर पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले भाजपा को हराएंगे।”

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने बंगाल में चुनावी समझौता करने का प्रस्ताव रखा था। जिसके अनुसार कांग्रेस बंगाल में 10 से 12 सीटें मांग रही थी। लेकिन TMC सिर्फ कांग्रेस को 2 सीटें देने के लिए अड़ी है। आपको बता दें विरोधी दलों की ओर से बंगाल में बीजेपी का दबदबा बढ़ रहा है। इसीलिए ममता बनर्जी का यह फैसला बताता है कि वह अपने राज्य में किसी के साथ हाथ नहीं मिलाएगी और चुनावी मैदान में अपनी मजबूती बनाए रखने के लिए खुद चुनाव लड़ेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews