ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट, कहा- मुझपर हमला हुआ, बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल) में चुनाव प्रचार (Election Campaign) के दौरान टीएमसी नेता ममता बनर्जी (mamta banerjee) के पैरों में चोट लगी है। उनका आरोप है कि उनपर हमला हुआ है और उनके पैर कुचलने की कोशिश की है। वहीं इस मामले में बीजेपी (bjp) ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ है तो चुनाव आयोग (election Commission) मामले की सीबीआई जांच (CBI investigation) कराए।

जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के पैरों में सूजन है और फिलहाल उनकी जांच की जा रही है। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता भी लाया जा सकता है। मामले में ममता ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में उनपर हमला हुआ, कुछ लोगो ने उनको धक्का दिया और उनके पैरों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई। इस मामले में टीएमसी ने कहा है कि वो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेगी। ममता बनर्जी ने जहां इसे बीजेपी की साजिश बताया है वहीं बीजेपी इसे ममता बैनर्जी द्वारा सहानुभूति बटोरने की कोशिश बता रही है। बीजेपी ने कहा है कि अगर ऐसी घटना हुई है तो चुनाव आयोग इसकी सीबीआई जांच कराए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews