Vande Bharat Express : सेल्फी के शौक ने पहुंचा दिया 160 किलोमीटर दूर, ट्रेन में कैद हुआ शख्स

Vande Bharat Express : सेल्फी के शौक ने पहुंचा दिया 160 किलोमीटर दूर, ट्रेन में कैद हुआ शख्स

Selfie in Vande Bharat Express : एक शख्स ट्रेन में सेल्फी लेने चढ़ा लेकिन अचानक ही दरवाजे बंद होने के कारण उसे करीब 150 किलोमीटर यात्रा करनी पड़ी। ये वाकया है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का। इस महीने के 15 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम के बीच 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत की थी। इस ट्रेन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है और यहीं एक शख्स को भारी पड़ गया।

ये ट्रेन आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी स्टेशन (Rajahmundry ) पर पहुंची थी और तभी एक व्यक्ति इसमें सेल्फी (Selfie) लेने के लिए चढ़ गया। लेकिन कुछ ही देर में ट्रेन चलने लगी और उसके ऑटोमैटिक गेट बंद हो गए। ऐसे में सेल्फी लेने वाला व्यक्ति ट्रेन में ही कैद हो गया। इसके बाद उसने टीटीई से भी इस बारे में बात की लेकिन उन्होने भी सहायता करने से इनकार कर दिया। इसी के साथ उन्होने ये भी कहा कि अब विजयवाड़ा (vijayawada) में ही ट्रेन रूकेगी और उन्हें वहीं उतरना पड़ेगा। इस तरह सेल्फी के शौक के कारण इस व्यक्ति को बेवजह करीब 160 किलोमीटर सफर करना पड़ा।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसपर तरह तरह के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। कोई लिख रहा है ‘DDLJ का क्लाइमेक्स सीन’ तो किसी का कहना है ‘क्या उसपर जुर्माना लगाया गया’ ‘उसने ये सब अपनी पत्नी को कैसे बताया होगा’ ‘वो यहां एक पिक्चर के लिए आए थे, अब पूरी वीडियो सीरीज बन गई।’ ये पहली नजर में एक मजेदार वाकया लग सकता है, लेकिन हमने पहले भी देखा है कि सेल्फी के शौक में कई लोगों के साथ खतरनाक हादसे हो चुके हैं। इसीलिए इस तरह जोखिम लेकर सेल्फी लेने की आदत कई  बार भारी नुकसान भी पहुंचा सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews