चिकन रोल के कारण एक शख्स की हत्या, बेस्वाद बताकर आरोपियों ने मार दी गोली

चिकन रोल के कारण एक शख्स की हत्या, बेस्वाद बताकर आरोपियों ने मार दी गोली

Man killed over chicken roll : चिकन रोल ने एक शख्स की जान ले ली और एक को अपराधी बना दिया। मामला उत्तर प्रदेश का है जहां शराब और पैसे के नशे में मगरूर दो लोगों ने एक गरीब कारीगर की हत्या कर दी। विवाद चिकन रोल में स्वाद न होने और उसके पैसों को लेकर शुरु हुआ। लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता कि इतनी सी बात पर किसी की जान भी ली जा सकती है।

घटना बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी नगर कॉलोनी में हुई। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे दो लोग सफेद इनोवा में आए और उन्होने होटल में चिकन रोल ऑर्डर किया। इसके बाद उन्होने नासिर नाम के कारीगर जिसने चिकन रोल बनाया था, से कहा कि  उसका स्वाद खराब था। 52 साल के नासिर ने जब उनसे पैसे मांगे तो वो उससे बहस करने लगे। इस गर्मागर्मी के बीच उन्होने बंदूक निकाल ली और नासिर पर गाली देने का इल्ज़ाम लगाने लगे। होटल मालिक ने बताया कि कोई कुछ समझ पाता इससे पहले उन्होने उसके चेहरे पर गोली मार दी। गोली नसीर के सिर पर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद दोनों आरोपी अपनी गाड़ी भगाकर फरार हो गई। एक छोटी सी बात पर इस तरह गरीब शख्स की जान लेना जैसे कोई खेल हो। नसीर के घर पर जब इस बात का पता चला तो जैसे पहाड़ टूट गया। होटल मालिक ने कहा है कि वो आरोपियों को देखेगा तो उन्हें पहचान लेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। अपने गुस्से पर काबू नहीं रखने के कारण एक पल में हुए इस हादसे ने जहां एक परिवार को उजाड़ दिया, वहीं ये भी तय है कि गुनाह करने वाला भी बचेगा नहीं और उसका जीवन भी अब पहले जैसा नहीं रह जाएगा। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews