स्वास्थ्य मंत्री के OSD कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव, ऑफिस सील

स्वास्थ्य मंत्री के OSD कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव, ऑफिस सील

नई दिल्ली।देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की आहट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर तक पहुंच गई है। खबर आ रही है कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह के ओएसडी यानी (officer on special duty) के गार्ड को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद ओएसडी का ऑफिस सील कर दिया गया है। ओएसडी को भी क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। खास बात यह कि ओएसडी का कार्यालय एम्स के निदेशक व उप निदेशक (प्रशासनिक) कार्यालय के पास है।

दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी के कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी और परिसर के डॉ बी आर आंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल में कार्यरत एक नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। एम्स (AIIMS) के अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाया गया गार्ड किस-किसके संपर्क में आया था इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। संबंधित अधिकारी क्वारंटाइन के लिए चले गए हैं और एम्स स्थित उनके दफ्तर को भी बंद कर दिया गया है।

इधर, ओएसडी सहित करीब 60 कर्मचारी क्वारंटाइन किए गए हैं। वहीं कैंसर सेंटर के कई डॉक्टर व मरीजों को भी क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। उनके नमूने भी जांच के वास्ते लिए जाने की संभावना है। कैंसर केन्द्र में तैनात एक नर्स भी इस वायरस से संक्रमित पाई गई है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी और नर्स के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि गार्ड मरीजों को दिखाने में भी मदद करते था। खास बात यह कि ओएसडी का कार्यालय एम्स के निदेशक व उप निदेशक (प्रशासनिक) कार्यालय के पास है। जहां प्रतिदिन डॉक्टरों व कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। गार्ड कोटला में रहता है। वहीं कैंसर सेंटर में कार्यरत एक नर्स की रिपोर्ट शनिवार पॉजिटिव आई। उनके दो बच्चे भी कोरोना से पीड़ित हो गए हैं। उन सभी को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews