अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के मणिशंकर अय्यर, पवन खेड़ा को कहा कठपुतली, नेतृत्व पर भी उठाये सवाल

मणिशंकर अय्यर ने कहा राहुल गांधी यह भूल गए हैं कि मैं पार्टी का सदस्य हूं क्योंकि मैं गांधियन हूँ, नेहरूवियन हूँ, राजीवियन हूँ लेकिन राहुलियन नहीं हूँ।  
Mani Shankar Aiyar

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की तारीफ करने और एक फिर से सीएम बनने का दावा कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने सियासी उबाल ला दिया है, इस बयान के बाद वे अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं। पार्टी नेताओं ने उनके बयान की आलोचना की और उससे किनारा कर लिया, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और महासचिव जयराम रमेश ने इसपर प्रतिक्रिया दी जिसके बाद माहौल और गरमा गया है, अब इन दोनों नेताओं पर मणिशंकर अय्यर ने पलटवार किया है।

रविवार को तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने सीएम विजयन की मौजूदगी में कहा कि पिनरई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने उनके इस बयान की आलोचना की। पार्टी नेताओं के बयान के बाद मणिशंकर ने उनको ही निशाने पर ले लिया, समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में मणिशंकर ने पवन खेड़ा को तोता कह दिया।

पवन खेड़ा कठपुतली, जयराम रमेश का तोता 

कांग्रेस नेता अय्यर ने पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए उनको कठपुतली करार दिया, साथ ही कहा कि वो पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं। उन्होंने कहा पार्टी महासचिव जयराम रमेश जैसा कहते हैं पवन खेड़ा वो कहता है  उनके कहे अनुसार ही काम करता है वो सिर्फ तोता है। अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा से बेहतर उम्मीदवार कांग्रेस प्रवक्ता के पद के लिए मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप पवन खेड़ा को संदेश भेजें। उन्होंने दिल्ली में एमए बेबी के साथ गठबंधन किया है और यहां पिनरई विजयन के साथ मेरे गठबंधन से उन्हें परेशानी हो रही है। ये किस तरह के कांग्रेसी हैं? सबसे बड़ी बात पवन खेड़ा को प्रवक्ता बनाकर कोई पार्टी कितनी मूर्ख हो सकती है? कांग्रेस में लाखों लोग हैं, जो उनसे बेहतर प्रवक्ता बन सकते हैं।

मैं गांधियन हूँ, राहुलियन नहीं हूँ

मणिशंकर अय्यर ने खुद को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बताते हुए कहा कि अगर पवन खेड़ा उन्हें पार्टी से निकाल देते हैं, तो वे खुशी-खुशी पार्टी छोड़ देंगे। अय्यर ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे नहीं छोड़ा है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर पार्टी छोड़ने के बाद बाहर से छोडूंगा नहीं। उन्होंने कहा राहुल गांधी यह भूल गए हैं कि मैं पार्टी का सदस्य हूं क्योंकि मैं गांधियन हूँ, नेहरूवियन हूँ, राजीवियन हूँ लेकिन राहुलियन नहीं हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews