Twitter India से हटाए गए मनीष माहेश्वरी, अमेरिका में दी गई नई जिम्मेदारी

Twitter India से हटाए गए मनीष माहेश्वरी, अमेरिका में दी गई नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ट्विटर को लेकर उठे घमासान के बीच कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए मनीष माहेश्वरी (Manish Maheshwari) को ट्विटर इंडिया (Twitter India) से हटा दिया है। अब उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहां वे रेवेन्यू स्ट्रेटजी और ऑपरेशन विभाग में सीनियर डायरेक्टर बनाए गए हैं।

Congress को लगा बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, इस पार्टी में हुए शामिल

मनीष माहेश्वरी अब अमेरिका में कंपनी का कामकाज संभालेंगे। उन्हें सैन फ्रांसिस्को में वरिष्ठ निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। उन्होने साल 2019 में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर ट्विटर इंडिया का कामकाज संभाला था और करीब दो साल तक इस पद पर बने रहे। इस बीच पिछले कुछ समय से वो विवादों में भी रहे। ट्विटर पर अपने बायो में उन्होने  ट्विटर इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर लिखा था रखा है, जबकि वो कहते थे कि वह ट्विटर अमेरिका को रिपोर्ट करते हैं। वहीं ट्रांसफर का ऐलान होने के बाद उन्होने मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया को बदलकर अब बिजनेस ऐट ट्विटर इंडिया कर दिया है। ट्विटर के जापान और एशिया पैसिफिक एरिया के वाइस प्रेसिडेंट Yu Sasamoto ने इस मामले पर ट्वीट किया है कि मनीष माहेश्वरी को नई भूमिका के लिए बधाई। उन्हें अब नई जिम्मेदारी के साथ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को भेजा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews