कोरोना संकटकाल में मोदी सरकार के कई बड़े फैसले, नीट-पीजी परीक्षा 4 महीने के लिए स्थगित

मोदी सरकार

नई दिल्‍ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज सोमवार को कई बड़े फैसले लिए है। एक तरफ मोदी सरकार ने देश में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है वही दूसरी तरफ NEET और PG परीक्षाओं को 4 महिने टालने का फैसला लिया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी गई है।

यह भी पढ़े.. पश्चिम बंगाल: सरकार बनाने की तैयारी में ममता बनर्जी, शाम 7 बजे राज्यपाल से करेंगी मुलाकात

पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार (Modi Government) ने फैसला लिया है कि ऐसे स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी, जिन्होंने 100 दिन की कोरोना ड्यूटी की है, उसे आने वाली सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी।100 दिन के अनुभव के बाद ऐसे सभी चिकित्साकर्मियों को भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान दिया जाएगा। MBBS अंतिम वर्ष के छात्रों का कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले मरीजों की निगरानी और टेली-मेडिसीन में उपयोग किया जा सकता है,  जबकि चिकित्सा प्रशिक्षु अपने संकाय के अधीन ऐसे मामलों में उपचार कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी सरकार ने फैसला किया है कि  बीएससी नर्सिंग या जीएनएम पास नर्सों को वरिष्ठ चिकित्सकों और नर्सों की निगरानी में कोविड-19 मरीजों की सेवा में पूर्णकालिक उपयोग किया जा सकता है। चिकित्सा छात्रों और पेशेवरों को कोविड संबंधी कामकाज में तैनात करने से पहले उनका टीकाकरण किया जाएगा।साथ ही उन्हें चिकित्साकर्मियों के लिए मिलने वाले सरकारी बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। नीट पीजी परीक्षा कम से कम चार महीने के लिए स्थगित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बिजली की संभावना

बता दे कि देश में पिछले 24 घण्टों भारत में 3,68,147 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3,417 लोगों की मौत (death) हो गई है। अच्छी खबर ये है कि बीते 24 घंटों में 3,00,732 लोगों ने कोरोना को मात दी है। देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,99,25,604 पहुंच गया है वहीं ताजा सक्रिय मामलों की संख्या 34,13,642 है। अब तक देश मे कोरोना से 2,18,959 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews