उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में छिपा है प्राकृतिक सुंदरता का खजाना, हसीन वादियां बना देगी दीवाना

Marchula hill station

Marchula Hill Station: बरसात के मौसम में खूबसूरत प्राकृतिक वादियों और हरियाली के बीच घूमने का आनंद ही कुछ और होता है। अधिकतर लोग इस मौसम में मॉनसून ट्रिप की प्लानिंग करते हैं और प्राकृतिक जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। भारत के उत्तराखंड और हिमाचल की खूबसूरत वादियां तो वैसे भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचानी जाती है। यहां पर कई सारी देखी और अनदेखी की जगह है, जहां की खूबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

अगर आप भी मानसून ट्रिप की प्लानिंग बना रहे हैं और किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद मर्चुला हिल स्टेशन बेस्ट रहने वाला है। यहां प्राकृतिक खूबसूरती का असीम नजारा देखने के लिए मिलेगा। नैनीताल से 99 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद इस जगह पर कई सारी डेस्टिनेशन है, जहां आपको घूमने के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए।

मगरमच्छ व्यू प्वाइंट

नाम सुनकर हैरान होने की जरूरत नहीं है। इस जगह का नाम भले ही मगरमच्छ व्यूप्वाइंट है लेकिन यहां आपको मगरमच्छ नहीं बल्कि खूबसूरत प्राकृतिक वादियां देखने को मिलेगी। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच से जब यहां झरना बहता है तो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यहां से मर्चुला शहर का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। कुछ लोग इसे सेल्फी प्वाइंट के नाम से भी पहचानते हैं।

रामनगर नदी

यह खूबसूरत सी जगह रामनगर नदी के किनारे बसी हुई है और कलकल बहती नदी की धाराएं हर किसी को यहीं पर रुक जाने को मजबूर कर देती है। इस नदी को प्रवासी पक्षियों का घर कहा जाता है और यहां आपको कई सारे पशु-पक्षी घूमते हुए दिख जाएंगे। गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में सैलानी यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं।

बारसी गांव

मर्चुला से थोड़ी ही दूरी पर एक खूबसूरत सा गांव मौजूद है जो चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां का कॉर्बेट नदी क्रीक सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां पर कई सारी ऐसी जगह है जहां आप शांति की तलाश में पहुंच सकते हैं। मर्चुला से यहां टैक्सी से पहुंचा जा सकता है।

घूमे ये जगह

इन तीन खूबसूरत जगहों के अलावा यहां पर कई सारे टूरिस्ट स्पॉट है, जो लोगों के बीच बहुत पसंद है। आप चाहे तो गर्जिया देवी मंदिर, स्टर्लिंग हॉलीडे रिसॉर्ट, द सोल्लुना रिसॉर्ट जैसी खूबसूरत जगहों पर भी जा सकते हैं। यहां आपको हसीन प्राकृतिक वादियों का दीदार करने के साथ ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

कैसे पहुंचे मर्चुला

इस हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए आपको केवल नैनीताल तक पहुंचना होगा। इसके बाद आप लोकल बस या टैक्सी की सहायता से आराम से यहां पहुंच सकते हैं। नैनीताल से यहां की दूरी 99 किमी तो हल्द्वानी से 87 किमी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews