दक्षिण भारत में हो सकती है अत्यधिक बारिश तो वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस करा सकते हैं उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू में हल्की बारिश, देखें IMD का पूर्वानुमान

IMD Weather today

IMD Forecast: बंगाल की खाड़ी के ऊपर से चलने वाली पूर्वी और पूर्व उत्तरी हवाओं के चलते भारत के दक्षिणी राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने की  सम्भावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की है। IMD के अनुसार अगले 7 दिनों तक भारत के दक्षिणी प्रदेशों पर हल्की से तेज बारिश होगी। जो राज्य इससे प्रभावित होंगे उनमें तमिलनाडु, केरल, पांडिचेरी, माहे शामिल हैं। इनके अलावा कर्नाटक राज्य के कुछ हिस्से भी इसमें शामिल हैं।

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों के भीतर तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना रहेगी। इन राज्यों के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भी बारिश होने की संभावना आईएमडी द्वारा जताई गई है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस दिखायेगा अपना असर 

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बह रही पूर्वी और पूर्वोत्तर हवाओं के अलावा भारत के पश्चिम भाग पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी अपना असर अगले एक हफ्ते तक दिखा सकते हैं। IMD के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लेह और लद्दाख में बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा भारत में कहीं और अभी बारिश होने की संभावना आईएमडी ने नहीं जताई है।तमिलनाडु, केरल और माहे में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान की भी आशंका जताई जा रही है।

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान 

आईएमडी के मुताबिक देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। उधर आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की सम्भावना है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों में नवंबर में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews