हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश, 5 स्टार होटल से पकड़ी गईं बेली डांसर और 2 टीवी एक्ट्रेस!

indore

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट| बड़ी खबर माया नगरी मुंबई (Mumbai) से है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक पांच-सितारा होटल में चल रहे देह व्यापार (Sex Racket) का पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई कर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनमें से एक बॉलीवुड (Bollywood) की इंटरनेशनल बैले डांसर बताई जा रही है, जबकि बाकी दो के टीवी एक्ट्रेस होने का दावा किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं है| मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते शुक्रवार की देर रात की|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एक फाइव स्टार होटल में छापेमारी की। ग्राहकों के रूप में पुलिस टीम के सदस्यों को फाइव स्टार होटल में भेजा गया था। जहां वो सेक्स रैक्ट के डीलर्स से मिलें। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 3 महिलाओं को छुड़ाया। पुलिस ने जिन 3 महिलाओं को पकड़ा है, उनमें से एक बॉलीवुड अभिनेत्री भी है। एक इंटरनेशनल बेली डांसर और दो टीवी सीरियल आर्टिस्ट का होटल में देह व्यापार के लिए लाखों रुपए में डील फिक्स होना बताया जा रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews