Millets Of Mewar: आम लोगों के साथ बॉलीवुड स्टार्स भी है इस स्वाद के दीवाने, अलग तरह से बनाई गई डिश जीत लेगी आपका दिल

Millets Of Mewar

Millets Of Mewar Udaipur: भारत का राजस्थान एक ऐसी जगह है जो अपनी ऐतिहासिक संस्कृति और यहां मिलने वाले खास भोजन के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां का स्वाद इतना निराला है कि यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेता है और लोग इसका टेस्ट कभी नहीं भूलते। प्रदेश का उदयपुर झीलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं।

राजस्थान की प्रसिद्ध दाल बाटी हो या फिर यहां पर मिलने वाली अलग-अलग तरह की फेमस कचोरी सभी का स्वाद स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी लुभाता है। लोग जब भी यहां जाते हैं राजस्थानी जायके का आनंद लेना बिल्कुल भी नहीं भूलते। एतिहासिक और रमणीय स्थलों के अलावा उदयपुर अपने राजस्थानी खाने के लिए भी प्रसिद्ध है। हम आपको यही के मिलेट्स ऑफ मेवाड़ के बारे में जानकारी देते हैं। जिसके स्वाद के ना सिर्फ स्थानीय लोग बल्की यहां आने वाले पर्यटक और बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी दीवाने हैं।

ऐसा है Millets Of Mewar

उदयपुर में साल 2011 से मिलेट्स ऑफ मेवाड़ मिलेट्स यानी मोटे अनाज से बनाई गई स्वादिष्ट चीजें परोस रहा है। यह पूरे प्रदेश का पहला ऐसा रेस्टोरेंट्स था जिसने सबसे पहले मोटे अनाज से अलग अलग तरह की डिश बनाकर सर्व करना शुरू किया था।

जगह के संचालक सुरेंद्र गर्ग हैं और उन्होंने अपने दोस्त मनोज प्रजापति के साथ मिलकर इस जगह की शुरुआत की है। जानकारी के मुताबिक जब उन्होंने इस बिजनेस को शुरू करने के बारे में सोचा तो उन्होंने गांव में जाकर इसकी ट्रेनिंग ली कि लोग किस तरह से मोटे अनाज से खाने के व्यंजन बनाते हैं। सीखने के बाद उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में अलग-अलग तरह के खाने-पीने के आइटम बनाना शुरू किए

सर्व किए जाते हैं पिज्जा बर्गर

इस रेस्टोरेंट में मोटे अनाज से तैयार किए गए पिज़्ज़ा, बर्गर और सैंडविच से लेकर मल्टीग्रेन दाल बाटी भी सर्व की जाती है, जिसका टेस्ट अपने आप में अनूठा होता है। सबको खास तरीके से बहुत ही स्वादिष्ट टेस्ट और लुक में सर्व किया जाता है।

Millets Of Mewar

ऐसे हुई शुरुआत

सुरेंद्र गर्ग और उनके दोस्त मनोज प्रजापति अपने रेस्टोरेंट पर आने वाले ग्राहकों को कुछ अलग और स्वादिष्ट परोसने की इच्छा रखते थे। इसके लिए उन्होंने गांव में जाकर मोटे अनाज के व्यंजन बनाना सीखा और जब उदयपुर लौटे तो उन्होंने इन व्यंजनों को वेस्टर्न टच दिया।

Millets Of Mewar

ऐसे बनते हैं मिलेट्स ऑफ मेवाड़ के व्यंजन

इस रेस्टोरेंट पर आने वाले ग्राहकों को धरा की स्वादिष्ट डिश खाने के लिए परोसी जाती है। सबसे खास बात यह है कि इन्हें बनाने में गेहूं और मैदे का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया जाता है। सिर्फ और सिर्फ मिलेट्स की सहायता से इन सारे पकवानों को बेहतरीन लुक और स्वादिष्ट स्वाद दिया जाता है जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।

उदयपुर की ये जगह इतनी फेमस है कि ना सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि यहां आने वाले पर्यटक भी इसके स्वाद का आनंद लेना नहीं भूलते हैं। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड के सितारों के लिए भी यह जगह पसंदीदा बन चुकी है। मल्लिका शेरावत से लेकर शाहिद कपूर और इरफान खान भी इस जगह के स्वाद को पसंद कर चुके हैं। देश के अलावा जो विदेशी पर्यटक उदयपुर घूमने के रहते हैं उन्हें भी यह स्वाद अपनी और आकर्षित करता हुआ दिखाई देता है।

छुट्टियां शुरू हो चुकी है और अगर आप भी कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं और इस बार आपको उदयपुर जैसी शानदार जगह पर घूमना है। तो घूमने के साथ आप यहां के इस प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में मोटे अनाज से बनाए जाने वाले विशेष और लजीज व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें। एक बार इनका स्वाद चखने के बाद आप इन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews