दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, कैबिनेट बैठक आज, अनुग्रह राशि में वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर भी चर्चा संभव

employees news

government employee news

Punjab Cabinet Meeting Today : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज सोमवार को कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। खबर कि पंजाब सिविल सचिवालय में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में दिवाली से पहले पंजाब सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। इसमें पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि पर फैसला लिया जा सकता है।

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

सीएम कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है कि आज सोमवार होने वाली पंजाब कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार वीर जवानों के लिए एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। युद्ध में अक्षम सैनिकों की अनुग्रह राशि दोगुनी की जा रही है।वही देश के लिए अपना कर्तव्य निभाने वाले अपने वीर जवानों के सम्मान में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी की पूरी तैयारी है, जिस पर आज फैसला लिया जाएगा।

इन प्रस्तावों पर भी चर्चा संभव

इसके अलावा मान सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार कर्मचारियों को दिवाली पर डीए और बोनस का तोहफा दे सकती है, वही कच्चे कर्मचारियों व नौकरियों को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।इसके अलावा पंजाब विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। शीतकालीन सत्र को बुलाने को लेकर फैसला हो सकता है।बता दे कि हाल ही में केन्द्र और कई राज्यों की सरकार ने राज्य कर्मियों पेंशनरों के डीए और डीआर में 4 फीसदी की वृद्धि के साथ दिवाली बोनस का फैसला लिया है।

https://twitter.com/CMOPb/status/1721345932179153041

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews