Hindi News

राशन कार्ड धारकों के लिए अपडेट, 15 फरवरी से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज का लाभ, कट सकता है लिस्ट से भी नाम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
ई-केवाईसी से फर्जी लाभार्थियों का पता लगाया जा सकेगा और उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा। इसलिए सभी राशन कार्डधारकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
राशन कार्ड धारकों के लिए अपडेट, 15 फरवरी से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज का लाभ, कट सकता है लिस्ट से भी नाम

Ration Card E-KYC: उत्तर प्रदेश , बिहार और ओडिशा के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। अगर अबतक आपने eKYC नहीं करवाई है तो फटाफट करवा लें अन्यथा राशन का लाभ मिलना बंद हो जाएगा और कार्ड भी रद्द हो जाएगा। eKCY कराने के लिए आप अपने PDS की दुकान या डीलर से संपर्क कर सकते है। अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप जिला आपूर्ति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

फ्री अनाज योजना का लाभ उठाने के लिए यूपी के सभी राशन कार्डधारकों को 15 फरवरी तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा और मुफ्त अनाज मिलना बंद हो जाएगा।यदि तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तो नए सिरे से राशन कार्ड बनाए जाएंगे।पहले ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दिया गया है।

ओडिशा/बिहार में eKYC की लास्ट डेट 31 जनवरी

  • ओडिशा खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग ने eKYC की डेट 31 जनवरी 2025 तक निर्धारित की है। जिन धारकों ने eKYC पूरा नहीं कर पाएंगे, उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। लाभार्थियों से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक पब्लिक सर्विस आउटलेट या राशन वितरण केंद्रों पर अपना eKYC पूरा करने का आग्रह किया गया है।सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सभी पात्र लाभार्थियों द्वारा eKYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • बिहार सरकार ने eKYC की लास्ट डेट 31 जनवरी 2025 तय की है। राशन कार्ड की eKYC कराने के लिए धारक के पास राशन कार्ड नंबर होना अनिवार्य है। राशन कार्ड में जिन सदस्यों का नाम है, उन सभी का आधार कार्ड भी होना जरुरी है।आधार कार्ड के माध्यम से सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। राशन कार्ड में दर्ज परिवार के प्रत्येक सदस्यों को अपने कोटेदार के पास जाकर अंगूठा लगाकर कर बायोमेट्रिक करानी होगी।

क्यों जरूरी है eKYC

  • राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।
  • केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।
  • eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो) जरूरी है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews