स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की कोरोना लक्षणों की नई लिस्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की कोरोना लक्षणों की नई लिस्ट

नई दिल्ली| अब गंध और स्वाद की क्षमता में कमी को भी कोरोना वायरस के लक्षण में शामिल कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने सूंघने, स्वाद लेने की शक्ति अचानक खत्म होने जैसे लक्षणों को भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के लक्षणों (Coronavirus Symptoms) की सूची में जोड़ा है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार (13 जून) को यह जानकारी दी।

यानी अब कोरोना वायरस का हमला होने पर मरीज की सूंघने और स्वाद की क्षमता भी चली जाती है। नई सूची के मुताबिक, बुखार, कफ, थकान, सांस फूलना, सूखी खांसी और डायरिया कोरोना वायरस के लक्षण हैं। बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के लक्षणों की लिस्ट में गंध (एनोस्मिया) या स्वाद (एगुसिया) की हानि को पहले ही शामिल कर लिया है।

मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न कोविड-19 उपचार केंद्रों में आ रहे कोरोना वायरस से संक्रमित लोग बुखार, खांसी, थकान, सांस लेने में दिक्कत, बलगम, मांसपेशियों में दर्द, नाक बहने, गले में खराबी और दस्त जैसे लक्षणों की शिकायत कर रहे हैं| उन्होंने सांस संबंधी दिक्कत शुरू होने से पहले गंध और स्वाद महसूस न होने जैसे लक्षणों की शिकायत भी की है.| मंत्रालय ने कहा कि बुजुर्ग लोगों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में थकान, सजगता की कमी, गतिशीलता की कमी, दस्त, भूख न लगना, अचेत होना और बुखार न होने जैसे कुछ अलग लक्षण भी हो सकते हैं| वयस्कों की तरह बच्चों में बुखार या खांसी जैसे लक्षण नहीं दिखे हैं|

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) में इस मुद्दे को कोविड से संबंधित मामलों में राष्ट्रीय टास्क फोर्स में लाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि कोरोना के मामलों में पाया गया है कि रोगियों के सूंघने और स्वाद महसूस करने की क्षमता में कमी आई है। वर्तमान में किसी शख्स का कोरोना टेस्ट लेने के संदर्भ में 13 क्लीनिकल सिंपटम (लक्षण) और संकेत हैं जो पिछले महीने संशोधित किए गए थे। इन लक्षणों में बुखार, खांसी, दस्त, उल्टी, पेट में दर्द, सांस फूलना, नौसिया, रक्तगुल्म (खून का ऊपर उठना), शरीर में दर्द, गले में खराश, सीने में दर्द, नाक से पानी निकलने को शामिल किया गया है। एक या अधिक लक्षणों वाले किसी भी रोगी को टेस्ट की अनुमति दी जाती है। स्वाद और गंध के नुकसान को भी इस सूची में जोड़ा दिए जाने के बाद से अब एक रोगी को परीक्षण करने के लिए एक या उससे अधिक 15 लक्षणों की सूचना देनी होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews