प्रियंका गांधी पर भड़की मिंटा देवी, “उसे किसने अधिकार दिया जो मेरा फोटो छपी, मेरे नाम की टीशर्ट पहने, कौन है वो?”

भाजपा ने मिंटा देवी की वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- ये हैं, असली रानी लक्ष्मीबाई बिहार की मिंटा देवी, डट कर खड़ी है और नेताओं से खुलकर पूंछ रही है, अपनी घटिया राजनीति के लिए हमारे नाम के दुरुपयोग करने का अधिकार तुम्हें किसने दिया, यही असली लोकतंत्र है।
Minta Devi Priyanka Gandhi

मिंटा देवी के नाम पर दो दिन से जारी सियासत में अब एक नया मोड़ आ गया है, मिंटा देवी ने उनके नाम लिखी और उनकी फोटी छपी टीशर्ट पहनकर प्रदर्शन करने वाली प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने कहा प्रियंका गांधी होती कौन हैं ? उन्हें मेरी निजी जिन्दगी में दखल देने का अधिकार किसने दिया ?

बिहार की एक मतदाता को उसकी उम्र में चुनाव आयोग द्वारा की गई गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा रहा है, उनकी जन्म तारीख में वर्ष में गलती होने की वजह से उम्र 124 साल हो गई है जिसे विपक्ष ने मुद्दा बना दिया है, पहली बार की वोटर मिंटा देवी के नाम लिखी और उनकी फोटो छपी टीशर्ट पहनकर प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

गलती चुनाव आयोग की, मुझे क्यों परेशान किया जा रहा है?

विपक्ष के हमले के बाद मीडिया ने मिंटा देवी को खोजा तो उन्होंने सच का खुलासा किया और बताया कि उनकी  जन्म दिनांक 15/7 /1990  है और यही आधार कार्ड में है जिसके आधार पर ही वोटर कार्ड बनवाया है मैं पहली बार की मतदाता हूँ अब इसमें मेरी गलती नहीं है कि उसमें सन चुनाव आयोग ने 1900 कर दिया, तो मुझे क्यों परेशान किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ये मेरे नाम और फोटो को इस्तेमाल करने का अधिकार किसने दिया 

मिंटा देवी ने भड़कते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को ये अधिकार किसने दिया कि वो मेरे नाम की मेरे फोटो छपी टीशर्ट पहनकर प्रदर्शन करें उन्होंने कहा कौन हैं प्रियंका गांधी? उन्होंने कहा कि आज प्रियंका गांधी की वजह से मेरे निजी जीवन में परेशानी हो रही है मीडिया वाले मुझे कल से फोन कर रहे हैं घर पर आ रहे हैं मैं परेशान हो गई हूँ।

मेरा नाम लेकर प्रदर्शन करने वाली वो कौन होती है ?

मिंटा देवी ने कहा प्रियंका गांधी कौन होती है जो मेरे निजी जीवन में घुस रही है मेरा क्या रिश्ता है उससे मेरा नाम लेकर प्रदर्शन करने वाली वो कौन होती है ?  उन्होंने कहा कि मैंने नई वोटर लिस्ट तो नहीं देखी लेकिन प्रियंका गांधी ने जब प्रदर्शन किया और मेरा नाम ऐसे उछाला तब पता चला अब इसमें मेरी तो गलती नहीं है तो मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है?

मेरा उनका क्या रिश्ता है? वो मेरी क्या लगती हैं ? 

मीडिया ने जब सवाल किया कि वो तो आपका सपोर्ट कर रही है तो मिंटा देवी ने भड़कते हुए फिर कहा मेरा नाम लेकर वो विरोध प्रदर्शन कर रही है ये मेरा सपोर्ट कहाँ हुआ, वो कौन है ? मीडिया ने कहा वे वायनाड की सांसद है तो मिंटा देवी बोली तो वहां जाएँ मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों कर रही है मेरा उनका क्या रिश्ता है? वो मेरी क्या लगती हैं ?

BJP ने कहा- ये हैं, असली रानी लक्ष्मीबाई बिहार की मिंटा देवी

भाजपा ने मिंटा देवी का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर हमला किया है, राज्यसभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने मिंटा देवी का वीडियो पोस्ट करते हुए  X पर लिखा – ये हैं, असली रानी लक्ष्मीबाई बिहार की मिंटा देवी, पीएम मोदी ने पिछले 11 सालों में महिलाओं के इसी सशक्तिकरण की लड़ाई लड़ी है, डट कर खड़ी है और नेताओं से खुलकर पूंछ रही है, अपनी घटिया राजनीति के लिए हमारे नाम के दुरुपयोग करने का अधिकार तुम्हें किसने दिया, यही असली लोकतंत्र है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews