Miss Universe 2021- मिस मेक्सिको बनीं मिस यूनिवर्स, टॉप 3 में आकर खिताब से चूकीं भारत की एडलिन

miss universe 2021

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मिस यूनिवर्स 2021 (miss universe 2021) की फाइनल प्रतियोगिता कल सम्पन्न हो गई। इसमें मेक्सिको (Mexico) की एंड्रिया मेजा (Andrea Meza) ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया वहीं भारत (India) की एडलिन कास्टलीनो (Adline Castelino) बहुत करीब आकर इस खिताब से चूक गयीं। बता दें कि एडलिन ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में टॉप 3 (TOP 3) में जगह बना ली थी लेकिन दुर्भाग्यवश वे मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम नहीं कर पायीं। इस प्रतियोगिता में चौथी रनर अप मिस डोमिनिकन रिपब्लिक किम्बर्ली जिमेनेज रहीं। तीसरी रनर-अप मिस इंडिया एडलिन कास्टलीनो रहीं। वहीं सेकेंड रनर-अप मिस पेरू जेनिक मैकेटा बनीं।

यह भी पढ़ें… प्रज्ञा ठाकुर ने कोरोना से बचाव के लिए बताया अनूठा इलाज, कहा- गोमूत्र पियें, इंफेक्शन दूर होता है

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2021 के अंतिम राऊंड में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा रहीं। अंत में मिस मेक्सिको एंड्रिया मेजा ने सबको पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि एंड्रिया चिहुआहुआ टूरिज्म की एंबेसडर हैं। इसके साथ ही वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। और कपड़ों के ब्रांड एंड्रिया मेजा ऐक्टिवियर की मालिक भी हैं।

यह भी पढ़ें… देश में कोरोना मामलों में निरंतर आ रही कमी, 27 दिन बाद 3 लाख से कम केस

मिस इंडिया ऐडलाइन कैस्टलीनो मूलतः कुवैत की हैं। उनका जन्म कुवैत में ही हुआ है लेकिन 15 साल की उम्र में ही वे भारत में आकर बस गयीं थीं। ऐडलाइन कई एनजीओ के साथ जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही वे महिलाओं और LGBT कंम्यूनिटी के लिए भी काम करती रहती हैं। मिस इंडिया ऐडलाइन कैस्टलीनो भले ही मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम नहीं कर पायीं लेकिन टॉप 3 में जगह बनाकर निश्चित ही उन्होंने भारत का नाम ऊंचा किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews