अब कोई शक़ नहीं..बीजेपी का दामन थामेंगे मिथुन चक्रवर्ती, 7 तारीख को हो सकते हैं शामिल

अब कोई शक़ नहीं..बीजेपी का दामन थामेंगे मिथुन चक्रवर्ती, 7 तारीख को हो सकते हैं शामिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) बीजेपी (bjp) का दामन थामने जा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो 7 मार्च को वे बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इसी के साथ मिथुन दा प्रधानमंत्री मोदी (OM Narendra Modi) की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली रैली में भी शामिल रहेंगे। बता दें कि 16 फरवरी को मिथुन नें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। वे तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

अब इस बात में कोई शक नहीं रहा कि मिथुन दा बीजेपी के होने वाले हैं। हालांकि इस बात के कयास काफी पहले से लगाए जा रहे थे और पिछले महीने उनकी आरएसएस प्रमुख से हुई मुलाकात के बाद इन अटकलों के सच होने की पुष्टि होने लगी थी। इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews