‘आतंकवाद बर्दाश्त नहीं..’ दिल्ली धमाके को मोदी सरकार ने माना आतंकी घटना, कैबिनेट बैठक में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कार धमाके को आतंकी घटना करार दिया है। बैठक में इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि इस मामले की तेज और पेशेवर तरीके से जांच करें और दोषियों की पहचान करें।
‘आतंकवाद बर्दाश्त नहीं..’ दिल्ली धमाके को मोदी सरकार ने माना आतंकी घटना, कैबिनेट बैठक में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके को मोदी सरकार ने आतंकी घटना करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे।

बता दें कि बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों ने सबसे पहले 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सरकार का कहना है कि भारत की आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर सरकार पूरी तरह से कायम है- यानी किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार ने जांच एजेंसियों को दिए निर्देश

मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि इस मामले की तेज और पेशेवर तरीके से जांच करें और दोषियों की पहचान करें। बिना देरी किए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही कैबिनेट ने दुनिया के कई देशों द्वारा व्यक्त एकजुटता और समर्थन के संदेशों की सराहना की। बैठक में कहा गया कि संकट की घड़ी में वैश्विक सहयोग भारत की दृढ़ता को और मजबूत करता है।

बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट बैठक से पहले PM मोदी बुधवार को भूटान यात्रा से लौटते ही एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल में लाल किला धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनकी तबीयत का अपडेट लिया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews