कार्यकर्ता बढ़ा पीएम मोदी के पैर छूने, मोदी ने पलटकर छू लिये कार्यकर्ता के पैर

कार्यकर्ता बढ़ा पीएम मोदी के पैर छूने, मोदी ने पलटकर छू लिये कार्यकर्ता के पैर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनावी (election) मौसम है और इस दौरान लगातार कुछ न कुछ अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं। लेकिन बुधवार को कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई देखता ही रह गया। एक चुनावी रैली में बीजेपी कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पैर छूने आगे बढ़ा, लेकिन ये क्या पीएम मोदी ने पलटकर कार्यकर्ता के ही पैर छू लिये।

ये अनूठा दृश्य देखने को मिला कांथी में मंच पर। यहां मंच पर जब पीएम मोदी पहुंचे तो सभी उनका अभिवादन करने लगे इस दौरान एक कार्यकर्ता पीएम मोदी के पैर छूने आगे बढ़ा। पीएम ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें ऐसा करने से रोका लेकिन वो फिर से पैर छूने की ओर बढ़ा। इसके बाद का नजारा हैरान करने वाला था। मोदी ने खुद झुककर उनके अभिवादन के प्रतिस्वरूप खुद दंडवत होकर अभिवादन किया और फिर कार्यकर्ता को कंधे से पकड़कर उठाया। पीएम ने जिस नेता के पैर छुए उनका नाम अनूप चक्रवर्ती हैं जो कांथी में भाजपा अध्यक्ष हैं।

अब बीजेपी (bjp) ने यह वीडियो शेयर किया है और अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है ‘भाजपा एक ऐसा सुसंस्कृत संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति समान संस्कार का भाव रहता है। पश्चिम बंदाल में चुनावी रैली के दौरान मंच पर जब एक भाजपा कार्यकर्ता पैर छूने आया तो पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने भी पैर छूकर कार्यकर्ता का अभिवादन किया।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews