आज NCC पीएम रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, 2 हजार से ज्यादा कैडेट और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होंगी शामिल

PM Narendra Modi

NCC PM Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे दिल्ली में हर साल आयोजित की जाने वाली एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में करीब 2200 से ज्यादा एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट शामिल होने वाले हैं। इस रैली को अमृत काल की एनसीसी थीम पर आयोजित किया गया है। इसमें यह बताया जाएगा कि युवा पीढ़ी का देश के सशक्तिकरण में कितना योगदान है।

कौन होगा शामिल

इस कार्यक्रम के संबंध में पीएमओ द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक वाइब्रेंट गांव के 400 से ज्यादा सरपंच और सहायता समूह से जुड़ी 100 से ज्यादा महिलाएं इस रैली में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचने वाली है यह महिलाएं देश के अलग-अलग क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है और लोगों तक सुविधा पहुंचाने का काम कर रही हैं।

इतने कैडेट होंगे शामिल

आज के कार्यक्रम में 2274 कैडेट शामिल होने वाले हैं। यह सभी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट शिविर का हिस्सा रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने एनसीसी आर डे कैंप का उद्घाटन किया था और आज की रैली के साथ इसका समापन कर दिया जाएगा। 2274 कैडेट में इस बार 907 महिलाएं हैं। पूर्वोत्तर के 177 के कैडेट सहित लद्दाख और जम्मू कश्मीर से 122 कैडेट शामिल हुए हैं। पीएम एनसीसी रैली के अलावा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम भी आयोजित किया गया है। जिसमें 25 देशों के कैडेट और अधिकारी शामिल हुए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews