Monsoon 2024 : इस बार समय से पहले होगी मॉनसून की एंट्री, 19 मई को इस राज्य में देगा दस्तक, आपके शहर कब पहुंचेगा? पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर जाएगा, आम तौर पर वो 20-22 तारीख के आस-पास ही इस जोन में एंट्री करता है।उम्मीद है कि मानसून केरल भी समय से पहले ही पहुंचेगा।
IMD Weather Update

Monsoon Update Today : भारत के देशवासियों के लिए मानसून को लेकर एक अच्छी खबर है । इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। इस बार मानसून 22 मई की बजाय 19 मई को अंडमान निकोबार दस्तक देगा, इसके बाद 1 जून को केरल पहुंचने का अनुमान है और फिर 10 जून तक को महाराष्ट्र में एंटर करते ही अन्य राज्यों में प्रवेश करेगा। देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर तो ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो अच्छे मॉनसून के लिए संकेत है।

राज्यों में इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून

मॉनसून के राज्यों में पहुंचने की सामान्य तारीख पर नजर डाले तो यह आमतौर पर हर साल 10 जून को महाराष्ट्र , 15 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार , 20 जून गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों, उत्तर प्रदेश ,25 जून तक हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर और 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देता है, इस तरह 8 जुलाई तक यह मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेता है, हालांकि अभी भारतीय मौसम विभाग ने इन राज्यों में मॉनसून के पहुंचने की कोई तारीख नहीं बताई है।

जानें इस साल किस राज्यों में कैसा रहेगा मानसून

  • IMD द्वारा जारी दक्षिण पश्चिम मानसून सीजन 2024 के लिए बारिश का व्यापक पूर्वानुमान के तहत जून से सितंबर 2024 में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो फसलों के लिए अच्छा संकेत है।
  • स्काईमेट के मुताबिक दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में पर्याप्त अच्छी बारिश की उम्मीद है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्य मानसून वर्षा आधारित क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा लेकिन बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्वी राज्यों में जुलाई और अगस्त के चरम मानसून महीनों के दौरान कम वर्षा होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में मौसम के पूर्वार्ध के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews