Corona: देश के 46 जिलों ने बढ़ाई चिंता, 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट, केंद्र ने दिए सख्ती के निर्देश

mp corona

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में जारी अनलॉक (Unlock 2021) की प्रक्रिया और तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आशंका के बीच केंद्र सरकार (Central Government) ने 46 जिलों में कोरोना संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा होने पर चिंता जाहिर की है। केंद्र ने राज्‍य सरकारों (State Government) को लोगों के आने व जाने पर बंदिश लगाने को कहा है और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. Video Viral: भरी सभा में फग्गन सिंह कुलस्ते की फिसली जुबान, कांग्रेस बोली-मोदी के बेलगाम मंत्री

दरअसल, 10 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर की समीक्षा बैठक में पाया गया है कि अनलॉक की प्रक्रिया के बावजूद अभी भी देश के 46 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसद से ज्यादा है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने इन राज्यों को सख्ती बरतने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Union Health Secretary Rajesh Bhushan) ने शनिवार को इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और संक्रमण दर को लेकर चिंता जताई। केंद्र ने 10 राज्यों में फैले 10 फीसद से ज्यादा वाले 46 जिलों के साथ ही पांच से 10 फीसद संक्रमण दर वाले 53 जिलों में भी सख्ती बरतने को कहा है। संबंधित राज्यों से कोरोना संक्रमण (Coornavirus) का पता लगाने के लिए इन जिलों में जांच तेज करने की भी सलाह दी है।

यह भी पढ़े.. MP में 10 अगस्त तक जारी रहेगी सख्ती, गृह विभाग ने जारी किए ये दिशा-निर्देश

केंद्र ने यह भी बताया कि जिन राज्यों में कोरोना (Corona Cases के मामलो में वृद्धि हुई है, उनमें से 80 फीसदी मरीज अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं। इन मामलों पर प्रभावी ढंग से और सख्ती से निगरानी रखने की जरूरत है।इसके अलावा केंद्र की तरफ से राज्यों को निर्धारित जिलों में कोरोना की चपेट में आसानी से आने वाले लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण, वैक्सीन की दूसरी खुराक कवरेज को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews