केंद्र सरकार का तोहफा, रेलवे के 11 लाख से अधिक गैर राजपत्रित कर्मियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

Central Employees DA Hike, IRCTC

Gift to railway employees, IRCTC News : केंद्र सरकार ने आज अपने कर्मचारियों को त्योहारों से पहले बड़ा तोहफा दिया है , सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों DA और पेंशनर्स के DR में 1 जुलाई से 4 प्रतिशत की वृद्धि की है, इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी, इस वृद्धि के साथ DA बढ़कर 46 फीसदी हो गया है।

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का Productivity Linked बोनस

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार के गिफ्ट की जानकारी देते हुए रेलवे कर्मचारियों को मिले लाभ की जानकारी दी जिसे IRCTC ने अपने अधिकारिक वेबसाईट पर शेयर किया है, अनुराग ठाकुर ने बताया कि रेल मंत्रालय के 11 लाख 07 हजार 346 से अधिक गैर राजपत्रित कर्मियों को 78 दिनों का बोनस देना तय किया गया है। इसके लिए लगभग 1969 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह Productivity Linked बोनस पिछले कई वर्षों से रेल विभाग अपने कर्मचारियों को देता है और इस बार भी इसको देने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 46 प्रतिशत हुआ 

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने जनवरी में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि की थी। जिसके साथ ही उनका महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो गया था जो अब 4% बढ़कर 46% हो गया है। हालांकि महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा मार्च महीने में की गई थी। जुलाई महीने से होने वाली वृद्धि की घोषणा 18 अक्टूबर को की गई है।बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ जुलाई महीने से कर्मचारियों को दिया जाएगा। ऐसे में उन्हें 3 महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। जो त्योहारी सीजन में उनके लिए बहुत फायदेमंद होगा, उनके अगले महीने की सेलरी बढ़ी हुई आएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews