प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़, कई लोगों के घायल होने की ख़बर, मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान रद्द किया गया

प्रयागराज महाकुंभ के संगम तट पर भगदड़ मचने से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसा मंगलवार और बुधवार की रात करीब 1:30 बजे का बताया जा रहा है। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़, 14 से ज्यादा लोगों की मौत, मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान रद्द किया गया

प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया, जब स्नान की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं, इस घटना के बाद सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी का कहना है कि संगम तट पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया है। इस भयानक घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर घटना की जानकारी ली है।

कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफवाह के चलते संगम तट पर भगदड़ मची। भगदड़ मचने के बाद लोग जमीन पर गिर गए और कई लोग उन्हें कुचलते हुए इधर-उधर भागते दिखाई दिए। इसके बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस को संगम तट पर भेजा गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अमृत स्नान रद्द किया गया

बता दें कि आज मौनी अमावस्या है, जिसके चलते महाकुंभ में अमृत स्नान होना था। लेकिन श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हो गया, जिसके बाद सभी अखाड़ों ने तय किया है कि आज अमृत स्नान नहीं होगा। जूना अखाड़ा के महंत चेतन गिरी महाराज का कहना है कि हादसे के बाद से ही पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। पब्लिक की सुरक्षा को देखते हुए स्नान को टालने का निर्णय लिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews