अगस्त में 23 लाख से ज्यादा भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट किये गए बंद, जानिए क्यों

अगस्त में 23 लाख से ज्यादा भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट किये गए बंद, जानिए क्यों

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | आज की दुनिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मोज इत्यादि पर लोग अपना समय जरूरत से ज्यादा व्यक्त करते हैं। हमारे भारत में भी व्हाट्सएप यूजर की संख्या करोड़ों में है। छोटे-से-छोटा बच्चा समेत बुजुर्ग भी इन दिनों सोशल मीडिया पर पाए जाते हैं जो कि अपना समय इन्हीं पर बिताना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में पिछले महीने यानी अगस्त में व्हाट्सएप कंपनी ने भारत के 23 लाख से ज्यादा अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले जुलाई के महीने में भी व्हाट्सएप में करीब 24 लाख अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिए थे। तो  आइए जानते हैं कि आखिर क्यों भारतीय यूजर्स के अकाउंट को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Hurricane Ian: फ्लोरिडा में समुद्री चक्रवात इयान से मरने वालों की संख्या हुई इतनी, लिया विकराल रूप

दरअसल, भारतीय यूजर के कई हजार अकाउंटों की शिकायत गूगल को मिली थी। जिनकी शिकायत पर कुल 5 लाख से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट को हटाया गया साथ ही ट्विटर का कहना है कि, “26 जुलाई से 25 अगस्त के बीच भारतीय यूजर्स के द्वारा ऐसे कई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए गए थे जिनके कारण उन्हें बैन करना पड़ा। बता दें कि गूगल को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद इस बात को गंभीरता से लेते हुए कंपनी ने कड़े कदम उठाए और उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिससे उन लोगों में तहलका मच गया, उन्हें अंदाजा नहीं था की कंपनी उनके अकाउंट को बैन कर सकती है।

यह भी पढ़ें – 13 विश्वविद्यालयों में 1428 पद रिक्त, बैकलॉग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, अक्टूबर तक पूरी होगी प्रक्रिया, मिलेगा लाभ

बता दें कि भारतीय यूजर्स के अकाउंट केवल जुलाई और अगस्त ही नहीं बल्कि लंबे समय से बैन किए जा रहे हैं। मार्च में करीब 18 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन किए गए। इसके बाद अप्रैल में 16 लाख वहीं, मई में 19 लाख से ज्यादा अकाउंट और जून में 22 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया था।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : शराबबंदी को लेकर आंदोलन का उमा भारती ने किया आगाज, वही सरकार का शुरू होगा आज से नशामुक्ति अभियान

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सुविधाएं बढ़ने के साथ-साथ इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। दरअसल, ऐसे प्लेटफार्म का निर्माण एक दूसरे को आसानी से जोड़ने के लिए किया गया था लेकिन लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके कारण आजकल ऑनलाइन फ्रॉड बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। लोग किसी भी तरह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर देते हैं। जिसका खामियाजा उससे जुड़े कई लोगों को भुगतना पड़ता है।

यह भी पढ़ें – दमोह : गौ तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, मवेशियो से भरा कंटेनर छोड़कर फरार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews