मां ने ही की 3 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर शव ठिकाने लगाया

murder in indore

Mother killed 3 year old daughter : राजस्थान के श्रीगंगानगर में तीन दिन पहले तीन साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बच्ची की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मां ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

मां ने ही बेटी को मारा

इस दिल दहला देने वाले मामले में आरोपी मां ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। 17 जनवरी को सुबह फतुही रेलवे स्टेशन के पुलिस को 3 साल की बच्ची का शव मिला था और उसी के बाद से मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी मां को बुलाया और शुरूआती ना नुकुर के बाद उसने ये जुर्म स्वीकार कर लिया। श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि महिला का नाम सुनीता  है और उसके प्रेमी का नाम सन्नी उर्फ ​​माल्टा है। सुनीता के पांच बच्चे हैं और वो अपने पति से अलग प्रेमी के साथ रहती है। तीन बच्चे उसके पति के साथ रहते हैं और दो बच्चियां उसके साथ रह रही थीं। वो काफी समय से दोनों बच्चियों को खत्म करने का प्लान बना रहे थे।

प्रेमी भी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 16-17 की दरमियानी रात सुनीता ने  साल की किरण का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर में लपेटा और प्रेमा सन्नी की मदद से श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन ले गए और वो दोनों ट्रेन में सवार हुए। उनका इरादा शव को सही जगह ठिकाने लगाने का था। ट्रेन जब फतुही रेलवे स्टेशन से पहले नहर पर बने पुल पर पहुंची तो दोनों ने शव को नीचे फेंक दिया। वो चाहते थे कि शव नहर में गिरे लेकिन उनसे चूक हो गई और बच्ची का शव रेलवे ट्रैक के पास गिर गया। इसके बाद जब पुलिस ने शव बरामद किया तो मामले की तफ्तीश शुरू को और इस भयावह साजिश का पर्दाफाश हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews